Back to Poetry

ये मेरी दौड़ है

wordsofaditya Poetry · reflective

ये मेरी दौड़ है

आजकल हर रोज़ सोने से पहले,
सुबह उठकर,
मैं अपने आप से सिर्फ़ एक सवाल पूछता हूँ,

Aditya Sharma 1 / 4
wordsofaditya Poetry · reflective

क्या ये मेरी दौड़ है?

मैं हर रोज़ किसी चीज़ के पीछे दौड़ने का सोचता हूँ,
लेकिन पूरा दिन बैठा रहता हूँ।

Aditya Sharma 2 / 4
wordsofaditya Poetry · reflective

मेरी सोच का दायरा सीमित नहीं है,
वह एक समुंदर है जिसका कोई किनारा नहीं है।

ऐसा लगता है, हर रोज़ ठंडी कढ़ी उबालकर बासी चावलों के साथ खा रहा हूँ,
और पेट नहीं भर रहा है।

Aditya Sharma 3 / 4
wordsofaditya Poetry · reflective

शायद यह निरंतर न ख़त्म होने वाली भूख ही मेरी दौड़ है।

Aditya Sharma 4 / 4