Back to Poetry

पच्चीस साल

wordsofaditya Poetry · reflective

पच्चीस साल

पच्चीस साल में
मैंने क्या सीखा?

Aditya Sharma 1 / 6
wordsofaditya Poetry · reflective

यह कि दुनिया गोल है,
पर इंसान के रास्ते टेढ़े हैं।

यह कि किताबें सब बताती हैं,
पर ज़िंदगी कुछ और ही पढ़ाती है।

Aditya Sharma 2 / 6
wordsofaditya Poetry · reflective

यह कि माँ-बाप की उम्मीदें
और अपने ख़्वाब
एक ही छत के नीचे रहते हैं,
पर कभी एक-दूसरे से

Aditya Sharma 3 / 6
wordsofaditya Poetry · reflective

बात नहीं करते।

Aditya Sharma 4 / 6
wordsofaditya Poetry · reflective

और यह कि
पच्चीस साल में
आदमी बड़ा नहीं होता,
बस उसके सवाल

Aditya Sharma 5 / 6
wordsofaditya Poetry · reflective

बड़े हो जाते हैं।

Aditya Sharma 6 / 6