Back to Poetry

नदी से बातें

wordsofaditya Poetry · reflective

नदी से बातें

मैं नदी के किनारे बैठा था,
और नदी से पूछा,
"तू इतनी बेफ़िक्र कैसे बहती है?"

Aditya Sharma 1 / 7
wordsofaditya Poetry · reflective

नदी ने कहा,
"मैं बेफ़िक्र नहीं हूँ।
मेरे रास्ते में पत्थर हैं,
मोड़ हैं,

Aditya Sharma 2 / 7
wordsofaditya Poetry · reflective

गहराइयाँ हैं।

Aditya Sharma 3 / 7
wordsofaditya Poetry · reflective

पर मुझे पता है
कि मुझे बहना है।
मंज़िल पता हो या न हो,
बहना बंद नहीं होता।"

Aditya Sharma 4 / 7
wordsofaditya Poetry · reflective

मैंने पूछा,
"और जब समुंदर मिलता है,
तो कैसा लगता है?"

Aditya Sharma 5 / 7
wordsofaditya Poetry · reflective

नदी थोड़ी देर चुप रही,
फिर बोली,
"पता नहीं।
मैं अभी तक

Aditya Sharma 6 / 7
wordsofaditya Poetry · reflective

वहाँ पहुँची नहीं।"

Aditya Sharma 7 / 7