Back to Poetry

तुम से पहले मैं

wordsofaditya Poetry · romantic

तुम से पहले मैं

तुम्हारे आने से पहले
मैं एक अधूरी ग़ज़ल था,
मतला था, पर मक़्ता नहीं।

Aditya Sharma 1 / 6
wordsofaditya Poetry · romantic

तुम्हारे जाने के बाद
मैं फिर वही हो गया,
लेकिन अब मतला भी याद नहीं।

Aditya Sharma 2 / 6
wordsofaditya Poetry · romantic

यादें एक अजीब चीज़ हैं, यार।
वह आती हैं बिन बुलाए,
जाती हैं बिन बताए।

Aditya Sharma 3 / 6
wordsofaditya Poetry · romantic

और मैं हर शाम बैठकर
उस खिड़की को देखता हूँ
जिसकी दिशा में तुम गई थीं।

Aditya Sharma 4 / 6
wordsofaditya Poetry · romantic

खिड़की अब भी वहीं है।
दिशा भी वही है।
पर तुम,
तुम किसी और ग़ज़ल का हिस्सा बन गई हो।

Aditya Sharma 5 / 6
wordsofaditya Poetry · romantic

और मैं अभी भी
अपना मक़्ता ढूँढ रहा हूँ।

Aditya Sharma 6 / 6