Back to Poetry

डर

wordsofaditya Poetry · reflective

डर

मुझे डर से डर लग रहा है शायद,
लेकिन डर किस चीज़ का है,
ये मुझे भी नहीं पता।

Aditya Sharma 1 / 4
wordsofaditya Poetry · reflective

समस्त संसार किसी न किसी चीज़ से डरता है,
मैं किसी चीज़ से नहीं डरता,
सिर्फ़ डर से डरता हूँ।

Aditya Sharma 2 / 4
wordsofaditya Poetry · reflective

नदी के किनारे आकर अगर मुझे कोई पूछे कि, "क्या तुम इस नदी में डुबकी लगाओगे?"
तो मैं बोलूँगा, "हाँ, मुझे डर नहीं लगता!"
लेकिन अगर मुझसे कोई बोले कि, "क्या तुम मेरे साथ किनारे तक चलोगे?"
तो मैं बोलूँगा, "नहीं, क्योंकि मुझे डर है कि तुम मुझे बीच रास्ते छोड़ दोगे।"

Aditya Sharma 3 / 4
wordsofaditya Poetry · reflective

मुझे साथ चलने से डर नहीं लगता,
मुझे उस झूठ से डर लगता है
जो साथ चलने का वादा करता है।

Aditya Sharma 4 / 4