Back to Poetry

ज़िंदगी बेचने वाले

wordsofaditya Poetry · philosophical

ज़िंदगी बेचने वाले

उसने मुझसे पूछा,
"तुम क्या बेचते हो?"

मैंने कहा, "कुछ नहीं।"

Aditya Sharma 1 / 3
wordsofaditya Poetry · philosophical

उसने हँसकर कहा,
"झूठ मत बोलो,
हर आदमी कुछ न कुछ बेचता है।
कोई वक़्त बेचता है,
कोई ख़्वाब बेचता है,
कोई अपनी चुप्पी बेचता है।"

Aditya Sharma 2 / 3
wordsofaditya Poetry · philosophical

मैंने सोचा,
और फिर कहा,
"तो शायद मैं
अपने सवाल बेचता हूँ।"

उसने पूछा, "कोई ख़रीदता है?"

मैंने कहा, "नहीं।
इसीलिए मैं
अभी तक ग़रीब हूँ।"

Aditya Sharma 3 / 3