Back to Poetry

खाली कमरा

wordsofaditya Poetry · melancholic

खाली कमरा

मेरे कमरे में
एक कुर्सी है,
एक मेज़ है,

Aditya Sharma 1 / 6
wordsofaditya Poetry · melancholic

एक किताब है
जो आधी पढ़ी है।

Aditya Sharma 2 / 6
wordsofaditya Poetry · melancholic

और एक ख़्वाब है
जो आधा देखा है।

Aditya Sharma 3 / 6
wordsofaditya Poetry · melancholic

रात को जब मैं सोता हूँ,
तो वह आधी किताब
और वह आधा ख़्वाब
आपस में बातें करते हैं।

Aditya Sharma 4 / 6
wordsofaditya Poetry · melancholic

मैं सुनता हूँ,
पर समझ नहीं पाता।

Aditya Sharma 5 / 6
wordsofaditya Poetry · melancholic

शायद अधूरी चीज़ें
एक दूसरे की भाषा जानती हैं,
जो पूरे लोगों को
नहीं आती।

Aditya Sharma 6 / 6