Back to Poetry

क़ानून और इंसाफ़

wordsofaditya Poetry · philosophical

क़ानून और इंसाफ़

क़ानून की किताब में
हर बात लिखी है।

Aditya Sharma 1 / 7
wordsofaditya Poetry · philosophical

लेकिन उस भूखे बच्चे के लिए
कोई धारा नहीं,
जो रात को सड़क पर सोता है
और सुबह उठकर

Aditya Sharma 2 / 7
wordsofaditya Poetry · philosophical

किसी के जूते पोंछता है।

Aditya Sharma 3 / 7
wordsofaditya Poetry · philosophical

मैंने पढ़ा है,
अनुच्छेद 21,
जीने का अधिकार।

Aditya Sharma 4 / 7
wordsofaditya Poetry · philosophical

पर जीने और
सिर्फ़ साँस लेने में
फ़र्क़ होता है।

Aditya Sharma 5 / 7
wordsofaditya Poetry · philosophical

एक अधिकार काग़ज़ पर है,
एक हक़ीक़त ज़मीन पर।

Aditya Sharma 6 / 7
wordsofaditya Poetry · philosophical

और दोनों के बीच
बस इतनी दूरी है,
जितनी एक जज की कुर्सी से
उस बच्चे की सड़क तक।

Aditya Sharma 7 / 7